Cricket : रांची की लगातार तीसरी जीत, हजारीबाग को 23 रन से हराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग को 23 रन से हराया
विज्ञापन
रांची.
रांची ने धनबाद में खेले जा रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 एलीट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. बुधवार को खेले गये मैच में रांची ने हजारीबाग को 23 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने सात विकेट पर 303 रन बनाये. रांची की ओर से विशाल पांडेय ने 110 रन की शतकीय पारी खेली. यश ने 57 और अनमोल राज ने नाबाद 42 रन बनाये. हजारीबाग की ओर से अश्वनी ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिये. जवाब में हजारीबाग की टीम 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन ही बना पायी. प्रभात कुमार ने 129 रन और कुमार आर्यन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. रांची के लिए विवेक और अनमोल राज ने चार-चार विकेट लिये. अनमोल राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










