Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी! अमृतसर और नयी दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
indian railways news
Indian Railways News: रांची से संबलपुर और नयी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने नयी दिल्ली से हटिया और अमृतसर से संबलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ट्रेन कब चलेगी और उसका टाइम-टेबल क्या होगा, यहां देखें.
Indian Railways News: रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है. अमृतसर और नयी दिल्ली से रांची, हटिया आने वाले यात्रियों की मुश्किल आसान हो जायेगी. भारतीय रेलवे ने अमृतसर और नयी दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. एक ट्रेन अमृतसर से खुलेगी, जो रांची और हटिया होते हुए ओडिशा के संबलपुर तक चलेगी. वहीं, एक अन्य ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन रांची के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन 27 फरवरी को अमृतसर से रवाना होगी और रांची एवं हटिया होते हुए संबलपुर तक जायेगी. वहीं, नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को नयी दिल्ली से रवाना होगी और वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्यय होते हुए हटिया तक चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.
आपके शहर में
रांची के रास्ते 27 को चलेगी अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 04632 अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 27 फरवरी 2025 को अमृतसर से चलेगी. यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6:35 बजे खुलेगी. इसका लखनऊ आगमन 21:58 बजे होगा और यहां से 22:08 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 2:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से 02:45 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 3:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पहुंचेगी. यहां से 3:50 बजे प्रस्थान करेगी. 14:07 बजे ट्रेन मूरी आयेगी और यहां से 14:12 बजे खुल जायेगी. अमृतसर-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 15:22 बजे रांची पहुंचेगी और यहां से 15:27 बजे प्रस्थान कर जायेगी. 15:42 बजे ट्रेन हटिया पहुंचेगी और यहां से 15:47 बजे रवाना होगी. रात के 21:50 बजे ट्रेन संबलपुर स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच होगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 को खुलेगी नयी दिल्ली से
सीपीआरओ ने बताया कि एक और स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से हटिया के बीच चलेगी. उन्होंने कहा कि 04482 नयी दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी 2025 को नयी दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 02:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन 02:55 बजे खुलेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 03:50 बजे होगा और यहां से 04:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 12:58 बजे मूरी स्टेशन पर पहुंचेगी और 13:00 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. ट्रेन 14:05 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी और 14:15 बजे हटिया के लिए रवाना हो जायेगी. 15:00 बजे यह ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन में जेनरेटर यान के 2 कोच और वातानुकूलित 3-टियर (इकॉनोमी) के 18 कोच होंगे. सीपीआरओ ने बताया कि दोनों ट्रेनें सिर्फ 1 ट्रिप चलेंगी.
इसे भी पढ़ें

25 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देख लें रेट
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए