ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

Updated at : 25 Feb 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast temperature

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में जल्द मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गयी है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जल्द ही न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 3 दिन में इसमें धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

27 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पश्चिम में छायेंगे आंशिक बादल

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है. अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 27 फरवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को भी आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है.

26 फरवरी को रांची में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि राजधानी रांची में 26 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची में 28 फरवरी और 1 मार्च को आसमान में बादल छाये रहने के अनुमान हैं. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं. रांची का अधिकतम तापमान 26 फरवरी को 28 डिग्री, 27 फरवरी को 29 डिग्री, 28 फरवरी को 31 डिग्री और 1 मार्च को 32 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री हो जाने का अनुमान है. इसके बाद 27 फरवरी को इसके 17 डिग्री हो जाने का अनुमान है. 28 फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और 1 मार्च को 18 डिग्री रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.7 डिग्री सरायकेला में रिकॉर्ड़ किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री चतरा में रहा.

इसे भी पढ़ें

25 फरवरी 2025 को आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देख लें रेट

JAC Paper Leak Case: कैसे हुआ बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, आखिरकार पुलिस ने लगा ही लिया पता

सदन में गूंजा बालू का मुद्दा, विधायक सीपी सिंह ने सरकार को घेरा, तो मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola