रांची के जेएससीए स्टेडियम में मैच शुरू, तस्वीरों में देखें फैन्स का क्रेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2022 1:48 PM

विज्ञापन

रांची के जेएससीए स्टेडियम में India vs South Africa के बीच दूसरा वनडे मैच शुरू हो चुका है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है. मैच का क्रेज फैन्स के बीच जबरदस्त है. मैच शुरू होने के घंटों पहले लोग धुर्वा स्थित स्टेडियम पहुंचने लगे थे. तस्वीरों में देखें फैन्स का क्रेज...

विज्ञापन
undefined

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली शृंखला का दूसरा मैच 1.30 बजे से शुरू हो गया. इसके लिए 11.30 बजे से ही दर्शकों की एंट्री शुरू हो गयी. है. सभी क्रिकेटप्रेमी भारतीय जर्सी में मैच देखने आए हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. क्विंटन डिकॉक और डेविड मलान सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज कर रहे हैं.

undefined

मैच शुरू होने के घंटों पहले क्रिकेट प्रेमी लाइन में लग कर स्टेडियम में प्रवेश ले रहे थे. उनके बीच मैच को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. धूप होने के बाद भी उन्हें लाइन में लगने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.

undefined

जेएससीए स्टेडियम रांची में आज करीब साढ़े तीन साल बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहा है. टीम इंडिया सीरीज बराबर करने के लिए उतरेगी.

undefined

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नवंबर 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 18 हजार दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति मिली थी.

undefined

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के टिकट के लिए अंतिम दिन (शनिवार) को क्रिकेट प्रेमियों में टिकट को लेकर होड़ मची रही. काउंटर से लेकर बाहर तक टिकट की कालाबाजारी हुई. महिलाएं भी काउंटर पर लगकर मौके का फायदा उठा रही थीं.

undefined

जेएससीए स्टेडियम के बाहर इंडियन टीम के खिलाड‍़ियों के नाम वाले टीशर्ट बिक रहे थे. लोग कोलकाता से आकर टीशर्ट बेंच रहे थे. दर्शकों में इस मैच को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola