Political news : प्रयागराज में हुई घटना पीएम व गृह मंत्री की विफलता : राजद

Updated:
विज्ञापन

राजद ने पीड़ित परिवारों को 51-51 हजार देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री से पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

विज्ञापन

रांची. राजद ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में हुई घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की विफलता है. यह मेला किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि इसमें सारे राज्यों की सहभागिता है. सारे राज्यों से श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं. ऐसे में इतने बड़े आयोजन के पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री को बैठक करनी चाहिए थी. उनसे परामर्श लेना चाहिए था. गुरुवार को श्रम मंत्री व राजद नेता संजय प्रसाद यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव व मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार नेपाल हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

श्रद्धांजलि दी

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि 29 जनवरी के दिन कुंभ में मची भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है, उनके प्रति पार्टी संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित करती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना ने उत्तर प्रदेश की सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दावों की पोल खोल दी है. उत्तर प्रदेश में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उनके संगम स्नान की जिम्मेवारी वहां के राज्य सरकार की है. उत्तर प्रदेश शासन की लापरवाही व कुप्रबंधन के कारण यह घटना हुई है. राजद ने पार्टी की ओर से हादसे में मरे झारखंड के दोनों श्रद्धालुओं के परिवार को तत्काल 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. वहीं, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola