लकड़बग्घे ने बछड़े को मारा, गांव में दहशत

Published by : ABHILASH SONU Updated At : 07 Sep 2025 9:44 PM

विज्ञापन

इटकी प्रखंड के चिनार पुरियो पंचायत अंतर्गत सालोटोली गांव में लकड़बग्घे ने हमला कर एक बछड़े को मार कर खा गया.

विज्ञापन

इटकी.

इटकी प्रखंड के चिनार पुरियो पंचायत अंतर्गत सालोटोली गांव में लकड़बग्घे ने हमला कर एक बछड़े को मार कर खा गया. गांव में लकड़बग्घे के आने से दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार सालोटोली के एक किसान बिरसा उरांव की गाय और बछड़ा जंगल किनारे खेत में बंधे थे. शाम में दूध दुहने के लिए बिरसा ने गाय को अपने घर ले आया. बछड़ा खेत में अकेला बंधा रहा. इसी दौरान लकड़बग्घे ने उसपर हमला कर दिया और खाने लगा. जब किसान दूध दुहने के बाद बछड़े को लेने पहुंचा तो देखा की लकड़बग्घा बछड़े को मार कर उसे आधा खा चुका था. बिरसा उरांव ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जिसके बाद एकजुट होकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक लकड़बग्घा जंगल की ओर भाग गया था. इस संबंध में पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी ने वन विभाग के अधिकारियों से बात कर मुआवजा मांगने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHILASH SONU

लेखक के बारे में

By ABHILASH SONU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola