ePaper

शहीदों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा आवासीय विद्यालय, हेमंत सोरेन ने सुनील और संतन के परिजनों को दिये 1-1 करोड़

Updated at : 08 Oct 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren News

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों से मिले सीएम हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर.

Hemant Soren News Today: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों से सहानुभूति जताते हुए उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों का दर्द बांटा. मुख्यमंत्री ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद आरक्षी जवानों के माता-पता पत्नी, बच्चे, भाई सहित अन्य परिजनों से बात की और संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Hemant Soren News Today: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों के लिए राजधानी रांची में जल्द ही एक आवासीय स्कूल खुलेगा. शहीदों के परिजनों को सरकार मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगी. उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए आश्रितों के दुख-दर्द में सरकार सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी. सीएम ने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. हेमंत सोरेन रांची के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं.

शहीदों के परिजनों को मिले 1 करोड़ 10 लाख रुपए

मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद आरक्षी के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज से 1.10-1.10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी. दोनों शहीदों के परिवार के अकाउंट में ये पैसे ट्रांसफर कर दिये गये. इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी उपस्थित थे.

झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा – हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवानों के परिजनों से सहानुभूति जताते हुए उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों का दर्द बांटा. मुख्यमंत्री ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद आरक्षी जवानों के माता-पता पत्नी, बच्चे, भाई सहित अन्य परिजनों से बात की और संवेदना व्यक्त की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम बोले- राज्यवासियों की सेवा करते हुए शहीदों ने दिया सर्वोच्च बलिदान

सीएम ने कहा कि शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनकी शहादत को नमन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है. झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बेहतर समन्वय और प्रयास से आपको आज यह सम्मान राशि दी जा रही है. इस सम्मान राशि का बेहतर उपयोग करते हुए आप अपने बच्चों की सही परवरिश करें, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो.

हेमंत सोरेन ने 2 शहीदों के परिजनों से की मुलाकात. उन्हें आर्थिक मदद दी.

शहीद के बच्चों को मुफ्त में मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए अलग से एक आवासीय विद्यालय रांची में बनायेगी. यह विद्यालय निजी विद्यालयों की तर्ज पर संचालित होंगे, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में 4 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गयी है. यह विद्यालय पुलिस विभाग द्वारा चलाया जायेगा.

पुलिसकर्मियों के लिए अस्पताल भी बनाने का है सरकार का विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे पुलिस विभाग के जवानों एवं कर्मियों के लिए एक अस्पताल भी बनाने पर विचार कर रही है. जल्द एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए अस्पताल निर्माण कार्य को मूर्त रूप दिया जायेगा. राज्य सरकार पुलिस परिवार के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Hemant Soren News Today: हिम्मत और धैर्य रखें, परिवार को आगे बढ़ायें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शहीद परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ा रहे. सरकार शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों की हरसंभव मदद करती रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें. चुनौतियों से घबराएं नहीं. जब आपको जरूरत हो, आप पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों से नि:संकोच भेंट करें, आपकी पीड़ा को कम करने का प्रयास किया जायेगा.

शहीद जवानों के परिजनों के साथ हेमंत सोरेन और राधा कृष्ण किशोर.

शहीदों की पत्नियों को मिलेगी क्लर्क की नौकरी

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किये जायें. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं. पुलिस विभाग के नियम के अनुसार, दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जायेगी. पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद पुलिसकर्मियों के लिए तय राशि को मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपए शहीदों के परिजनों को मिलेंगे.

वित्त मंत्री, डीजीपी और एसबीआई के पदाधिकारी थे मौजूद

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार

जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित

खराब मौसम की वजह से 7 विमान लेट, जानें आज झारखंड के किन 20 जिलों में हो सकती है बारिश

Threat to DVC: बंगाल के कानून मंत्री ने डीवीसी को दी धमकी, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola