जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित

हजारीबाग सेंट्रल जेल.
Jailer of Hazaribagh Central Jail Supspended: जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किये गये एक आईएएस अधिकारी के करीबी विनय सिंह को जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है, 5 वार्डन को निलंबित किया गया है और वार्डन के रूप में काम कर रहे 6 सैन्यकर्मियों को हटा दिया गया है.
Table of Contents
Jailer of Hazaribagh Central Jail Supspended: हजारीबाग सेंट्रल जेल के एक जेलर और 5 वार्डन को निलंबित कर दिया है. जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. हजारीबाग केंद्रीय कारागार के अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक (जेल) सुदर्शन मंडल ने अनियमितताओं के आरोप में जेलर दिनेश वर्मा और जेल के 5 वार्डनों को निलंबित कर दिया है.
कांट्रैक्ट पर वार्डन के रूप में काम कर रहे 6 पूर्व सैन्यकर्मी हटाये गये
उन्होंने बताया कि जेलर, 5 वार्डन और वार्डन के रूप में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे 6 पूर्व सैन्यकर्मियों को भी हटा दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि कैदियों के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करने और खासमहल भूमि घोटाले के सिलसिले में हाल ही में गिरफ्तार एक प्रभावशाली कैदी को कुछ विशेषाधिकार और सुविधाएं प्रदान करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी.
सेंट्रल जेल का मुख्य द्वार बंद, मजिस्ट्रेट तैनात
जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई के बाद सुरक्षा कारणों से जेल का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है. वहां चौबीसों घंटे मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं. मुख्य द्वार के बाहर सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है, जहां एक कैंप बनाया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीसीटीवी के जरिये जेल के आसपास की गतिविधियों पर थी नजर
पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये जेल के आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. खासमहल जमीन घोटाले का एक मुख्य आरोपी, विनय कुमार सिंह हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद है. उसने अपने फोन से राज्य सरकार को जेल में खाने की घटिया गुणवत्ता के बारे में एक संदेश भेजा था.
Jailer of Hazaribagh Central Jail Supspended: जेलर ने विनय सिंह को फोन व अन्य सुविधाएं दीं
इसके बाद अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू की कि एक कैदी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया और उसने सरकार को ऐसा संदेश कैसे भेजा. आईजी (जेल) ने विनय सिंह को फोन और अन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति देकर कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान करने को भी गंभीरता से लिया. उसे खासमहल जमीन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी पढ़ें
भाई ने लुटवायी बहन की इज्जत, रांची की युवती से अलग-अलग जगह पर 7 लोगों ने की हैवानियत
खराब मौसम की वजह से 7 विमान लेट, जानें आज झारखंड के किन 20 जिलों में हो सकती है बारिश
Threat to DVC: बंगाल के कानून मंत्री ने डीवीसी को दी धमकी, केंद्र सरकार पर लगाये आरोप
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




