CM हेमंत सोरेन खनन लीज मामले में राज्यपाल ने ली चुटकी, कहा- लिफाफा ऐसा जोर से चिपका है कि खुल नहीं रहा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Sep 2022 6:47 AM
हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में राज्यपाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि लिफाफा ऐसा चिपका है कि खुल ही नहीं रहा है. उन्होंने ये बात टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कही. यह सुन वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे
रांची : राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनिज लीज मामला में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा राजभवन को भेजे गये मंतव्य पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भेजा गया लिफाफा ऐसा जोर से चिपका है, कि खुल ही नहीं रहा है. आड्रे हाउस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम में पत्रकारों द्वारा हेमंत सोरेन व विधायक बसंत सोरेन की सदस्यता को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा दिये गये मंतव्य के लिफाफा का क्या हुआ के सवाल पर राज्यपाल श्री बैस ने चुटकी लेते हुए सिर्फ इतना कहा कि लिफाफा ऐसा जोर से चिपका है, कि खुल ही नहीं रहा है.
यह सुन वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे. राज्यपाल भी खुद मुस्कुरा कर चल दिये. मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अॉफिस अॉफ प्रॉफिट के तहत खनिज लीज अावंटन अपने नाम कराने के मामले में भाजपा द्वारा की गयी शिकायत व श्री सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग पर राज्यपाल ने चुनाव आयोग से मंतव्य मांगा.
इस पर आयोग ने अपना मंतव्य 23 अगस्त 2022 को ही राजभवन भेज दिया. लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी राज्यपाल द्वारा अपना फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है. वहीं खनिज लीज मामले में विधायक बसंत सोरेन के मामले पर भी चुनाव आयोग ने अपना मंतव्य राजभवन भेज दिया है. लेकिन राज्यपाल ने अपना फैसला नहीं सुनाया है. आयोग द्वारा भेजे गये मंतव्य और लिये गये फैसले को सार्वजनिक करने के लिए यूपीए समन्वय समिति के सदस्य अौर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राज्यपाल से मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










