ePaper

Ranchi News: रांची में आज और कल भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 29 Jun 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: रांची में आज और कल भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग ने रविवार को रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गुमला और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आगे बढ़ने से झारखंड में मानसून फिलहाल काफी सक्रिय है. खास कर दक्षिणी व मध्य इलाके में लगातार बारिश हो रही है. दो जुलाई तक बारिश से पूरी तरह राहत मिलनेवाली नहीं है.

30 जून को भी भारी बारिश होगी

मौसम विभाग ने 30 जून को भी रांची सहित धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ व देवघर को छोड़ कर अन्य जिलों में तेज बारिश होगी, जिसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पुन: एक जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दो जुलाई को रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सिर्फ मानसून के समय लगभग 1030 मिमी बारिश होती है. जबकि एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 306.5 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं सामान्य वर्षापात 170.3 मिमी है. राजधानी रांची में अब तक 552.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षापात 179.5 मिमी है. यानी यहां लगभग 207% अधिक बारिश हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola