चार जून सेफिर चलेगी लू, तापमान होगा 40 के पार
Updated at : 03 Jun 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड के लोगों को पिछले दो दिनों से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता (रांची).
झारखंड के लोगों को पिछले दो दिनों से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. राज्य के तीन जिलों को छोड़ 21 जिलों का अधिकतम तापमान रविवार को 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा. सोमवार तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है. मंगलवार से राज्य में फिर भीषण गर्मी पड़ेगी. राजधानी सहित सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के अधिक हो सकता है. बुधवार और गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में लू चल सकती है. पलामू प्रमंडल के जिलों का तापमान 45 डिग्री सेसि से पार भी हो सकता है. मौसम केंद्र ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. राजधानी का मौसम आठ जून तक शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया गया है. रविवार को डालटनगंज सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. गढ़वा और गुमला का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. वहीं रांची के तापमान में शनिवार की तुलना में तीन डिग्री सेसि की गिरावट हुई. यहां का तापमान रविवार को 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा. मौसम केंद्र ने तीन जून को पलामू प्रमंडल को छोड़ कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है. चार जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी की है. पांच और छह जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, रांची, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव चल सकती है.प सिंहभूम में हुई 50 मिमी बारिश :
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. प सिंहभूम के जगन्नाथपुर में करीब 50 मिमी बारिश हुई. इसके अतिरिक्त संताल परगना के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में भी बारिश हुई. बारिश के कारण इन जिलों का तापमान सामान्य से कम रहा. सिमडेगा में 42 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




