Ranchi News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में हरमू अस्पताल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 12:41 AM
Birsa Munda
निगम प्रशासक के उपस्थित नहीं होने पर आयोग नाराज
रांची. नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में शुक्रवार को हरमू अस्पताल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. इस मामले में आयोग की सदस्य डाॅ आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन जारी किया था. हालांकि प्रशासक संदीप सिंह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने आयोग को सूचित किया था कि प्रशासनिक कार्यों से संबंधित व्यस्तता के कारण निर्धारित तिथि को आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते. आयोग की ओर से कहा गया कि प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता का हवाला देते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं होना स्वीकार योग्य नहीं है. आयोग की सदस्य डाॅ आशा लकड़ा ने इस पर नाराजगी जतायी. हरमू अस्पताल मामले को लेकर प्रशासक संदीप सिंह के निर्देश पर आयोग के समक्ष अपर प्रशासक संजय कुमार उपस्थित हुए. आयोग ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर हरमू अस्पताल भवन का स्वीकृत भवन प्लान उपलब्ध करायें. साथ ही किन दस्तावेजों के आधार पर रांची नगर निगम की ओर से हरमू अस्पताल भवन का प्लान स्वीकृत किया गया, इसकी जानकारी संबंधित दस्तावेजों के साथ उपलब्ध करायें. आयोग के निर्देश पर अपर प्रशासक संजय कुमार ने आयोग को आश्वस्त करते हुए कहा कि सोमवार को ई-मेल के माध्यम से हरमू अस्पताल का स्वीकृत भवन प्लान व संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिया जायेगा. आयोग की सदस्य डाॅ आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि हरमू अस्पताल से संबंधित मामले की अगली सुनवाई के दौरान प्रशासक संदीप सिंह स्वयं उपस्थित हों.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










