मधेपुरा में अवैध नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 15 May 2026 12:06 PM
Anti Drug Action
Anti Drug Action: बिहार में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को जिले में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान कई इलाकों में छापेमारी, वाहन जांच और ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया. इस दौरान अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
Anti Drug Action: कुमार आशीष,मधेपुरा, समाहर्ता के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में शराब और सूखा नशा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, अस्पताल परिसर और बाजार क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के दौरान दवा दुकानों की भी तलाशी ली गयी. प्रशासन का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
कई इलाकों में चला सघन जांच अभियान
जानकारी के अनुसार स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक और सदर अस्पताल परिसर सहित कई जगहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया.
इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने वाहनों की भी जांच की. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से पूछताछ की गयी और ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए जांच की गयी.
छापेमारी में बरामद हुआ अवैध कफ सिरप
अभियान के दौरान गमहरिया थाना क्षेत्र के सूर्यगंज बाजार वार्ड संख्या-16 में छापेमारी की गयी. यहां से 0.400 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया.
मामले में दिलखुश कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ब्रेथ एनालाइजर जांच में नहीं मिली सफलता
हालांकि पूरे अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब सेवन की जांच भी की गयी, लेकिन शराब पीने के आरोप में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. बावजूद इसके प्रशासन ने अभियान को सफल बताते हुए कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है.
नशामुक्त समाज बनाने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी शराब, नशीले पदार्थ या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.
अधिकारियों का कहना है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन और जनता दोनों की सहभागिता जरूरी है. आने वाले दिनों में भी जिले में इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
Also Read: मधेपुरा में दिनदहाड़े किसान से लूट की कोशिश, कट्टा सटाकर की मारपीट, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










