'तेज रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर चुनें', सड़क सुरक्षा को लेकर मधेपुरा में एसपी की अपील
पुलिस द्वारा जारी पोस्टर से किया जा रहा जागरूक | Prabhat Khabar Network
मधेपुरा पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एसपी संदीप सिंह ने लोगों से तेज रफ्तार से बचने और सुरक्षित सफर चुनने की अपील की है।
मधेपुरा : जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मधेपुरा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. बिहार पुलिस के 'जन विश्वास संकल्प हमारा' अभियान के तहत सोशल मीडिया और प्रमुख चौराहों पर लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया जा रहा है. अभियान का मुख्य संदेश है, 'तेज रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर चुनें, धीमी रफ्तार-सुरक्षित परिवार.'
आपके शहर में
रफ्तार पर लगाएं ब्रेक : एसपी संदीप सिंह
पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने जिलेवासियों, खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार वाहन चलाना चालक और राहगीरों दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे ओवरस्पीडिंग और लापरवाही के कारण होते हैं.
एसपी ने कहा, "घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है. जल्दबाजी में जान जोखिम में डालने से बेहतर है कि संयमित और धीमी रफ्तार से वाहन चलाएं. आपका सुरक्षित घर पहुंचना ही आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार है."
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
एसपी ने कहा कि केवल पुलिस की कार्रवाई से सड़क हादसों पर रोक नहीं लग सकती. इसके लिए प्रत्येक वाहन चालक को जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की.
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मधेपुरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना भी लगाया जाएगा. पुलिस ने लोगों से सुरक्षित सफर को प्राथमिकता देने और नियमों का पालन करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें : 15 अगस्त तक चलेगा नया राशन कार्ड अभियान, पंचायतों में लिए जाएंगे आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए