सीटू के चौथे जिला सम्मेलन में नयी कमिटी का गठन, प्रमोद राम अध्यक्ष और गोविंद शर्मा बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, कामगार कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) का चौथा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 23 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया. प्रमोद राम को अध्यक्ष और गोविंद शर्मा को सचिव चुना गया. सम्मेलन में श्रमिकों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) मधेपुरा जिला कमिटी का चौथा एकदिवसीय सम्मेलन एवं आमसभा कला भवन हॉल में संपन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय नयी जिला कमिटी का गठन किया गया. प्रमोद राम को जिला अध्यक्ष और गोविंद शर्मा को जिला सचिव चुना गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमोद राम ने की, जबकि मंच संचालन अनीलाल यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर-किसान आंदोलन से जुड़े दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद जिला सचिव गोविंद शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और सदस्यता से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, कामगार कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, कामगार कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान

उद्घाटन भाषण में सीटू के राज्य महासचिव नाथून जमादार ने श्रमिकों के अधिकार, श्रम कानून और बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की योजनाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किए जाने के खिलाफ संगठन को संघर्ष तेज करना होगा.

राज्य कोषाध्यक्ष उमेश राय, राज्य उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन, सीपीआईएम राज्य परिषद सदस्य गणेश मानव और सीपीआईएम जिला मंत्री राजेंद्र यादव ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और मजदूर-किसान हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया.

सर्वसम्मति से चुनी गयी नयी जिला कमिटी

सम्मेलन में प्रमोद राम को जिला अध्यक्ष और गोविंद शर्मा को जिला सचिव चुना गया. अनीलाल यादव और अजय कुमार यादव को उपाध्यक्ष, भूदेव शर्मा को संयुक्त सचिव तथा दिनेश यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

नयी कमिटी के गठन के बाद संगठन को जिले में और मजबूत करने तथा निर्माण कामगारों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

महिला श्रमिकों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे

सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला श्रमिक शामिल हुए. वक्ताओं ने मजदूरों के साथ-साथ किसानों के हितों को लेकर भी एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया.

बिहार राज्य कमिटी के उपाध्यक्ष सुंदेश्वर सहनी ने समापन संबोधन किया. इसके बाद इंकलाबी नारों के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन