खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
खेत पटवन करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक की मौत

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा जिले के आलमनगर में खेत में मोटर पंप चलाते समय करंट लगने से एक किसान की दुखद मौत हो गई. इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा है. स्थानीय प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Electrocution Death: मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहान पंचायत के वार्ड संख्या-2 में गुरुवार दोपहर खेत की पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामेश्वर यादव के पुत्र चंद्र किशोर यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

मोटर पंप चलाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार चंद्र किशोर यादव गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से खेत की पटवन करने गए थे. खेत में मोटर पंप चलाने के दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह मौके पर ही छटपटाने लगे.

बेटे ने मचाया शोर, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

पास के खेत में काम कर रहे उनके 20 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार ने पिता को तड़पते देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये.

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Electrocution Death: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद चंद्र किशोर यादव को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही पत्नी सिंकू देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं.


विज्ञापन
ब्रजेश कुमार

लेखक के बारे में

By ब्रजेश कुमार

ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन