झारखंड के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, फ्री में कर सकेंगे मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी

अधिकारियों के साथ झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा (बीच में टोपी पहने हुए).
Good News for Tribal Students: झारखंड के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है. कहा है कि छात्र-छात्राओं को झारखंड में ही मुफ्त में कोचिंग का मौका मिलेगा. मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार चाहती है कि यहां के बच्चे भी एम्स और आईआईटी जैसे संस्थानों में पढ़ें,. इसलिए एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के बच्चों के लिए रांची में कोचिंग शुरू करवायी जा रही है. सबसे पहले 300 एसटी बच्चों का चयन किया जायेगा. इसके बाद एससी और फिर ओबीसी वर्ग के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा.
Table of Contents
Good News for Tribal Students: झारखंड सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक पहल की है. कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से अब झारखंड के विद्यार्थियों को मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग राज्य में ही उपलब्ध करायी जायेगी. रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में कोचिंग का संचालन किया जायेगा.
300 विद्यार्थियों को पहले चरण में मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना के संचालन एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सौंपी गयी है. मंगलवार को विभाग ने कोचिंग संस्थान को कार्य आदेश जारी कर दिया. राज्य के लगभग 300 विद्यार्थियों को पहले चरण में इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनका चयन शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया गया है.
सरकार चाहती है- झारखंड के बच्चे भी IIT, AIIMS में पढ़ें
कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारे विद्यार्थियों को अवसर और मंच मिलना अत्यंत आवश्यक है. झारखंड के बच्चे भी IIT, AIIMS और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए उन्हें उचित संसाधन और वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी और प्राथमिकता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संसाधनों और उचित मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं प्रतिभाशाली बच्चे
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों की कमी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि झारखंड का कोई भी गरीब विद्यार्थी बेरोजगार होकर न लौटे, बल्कि कुछ बनकर, आत्मविश्वास के साथ लौटे. सरकार की यह पहल युवाओं को नयी दिशा और ऊर्जा देगी.
इसको भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव के लिए 13 अक्टूबर से होगा नामांकन, चुनाव का शेड्यूल जारी
Good News for Tribal Students: मंत्री ने छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का किया निरीक्षण
चमरा लिंडा ने कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी के साथ छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का निरीक्षण किया. सभी आवश्यक सुधार और सुविधाओं के निर्देश दिये. कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में UPSC, Civil Services जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए झारखंड के विद्यार्थियों को दिल्ली भेजने की योजना है. पहले चरण में ST वर्ग, दूसरे चरण में SC और बाद में OBC वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.

इसको भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी
विद्यार्थियों को संसाधनों और मार्गदर्शन से सशक्त बनाना होगा – लिंडा
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता झारखंड के प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर देना है. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें दिशा, अवसर और संसाधन देने की. आज का युग तेज प्रतिस्पर्धा का है, और हमें अपने विद्यार्थियों को संसाधनों और मार्गदर्शन से सशक्त बनाना होगा.
इसे भी पढ़ें
सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ में डॉ राजेश कुमार ने जीता बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन अवार्ड
जयराम महतो 7 दिन तक न लोगों से मिलेंगे, न किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें क्यों?
Ranchi Weather: और बढ़ा रांची का तापमान, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
झारखंड के गढ़वा में ऑनर किलिंग, बेटी और एक दिन के नवजात को मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




