ranchi news : रांची विवि के एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया, खेल निदेशक ने कहा : समाज निर्माण की सशक्त धारा है एनएसएस

Updated at : 28 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : रांची विवि के एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया, खेल निदेशक ने कहा : समाज निर्माण की सशक्त धारा है एनएसएस

आज के दौर में जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब एनएसएस स्वयंसेवक ही व शक्ति है जो सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

विज्ञापन

रांची. खेल निदेशक शेखर जमुआर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक संगठन ही नहीं, बल्कि यह समाज निर्माण की एक सशक्त धारा है. एनएसएस युवाओं के भीतर न केवल सेवा भावना का विकास करता है, बल्कि उनमें अनुशासन, समर्पण व नेतृत्व क्षमता को भी प्रखर बनाता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब एनएसएस स्वयंसेवक ही व शक्ति है जो सकारात्मक बदलाव ला सकता है. श्री जमुआर रविवार को रांची विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा आज पूरे देश में पहचान बना रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित कर रहे हैं. यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है. एनएसएस से जुड़कर युवा सीखते हैं कि सच्ची शिक्षा वही है, जो समाज और राष्ट्र की सेवा में रूपांतरित हो सके.

दीक्षा कुमारी और दिवाकर आनंद का सम्मान

इस दौरान राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाले दीक्षा कुमारी एवं दिवाकर आनंद को सम्मानित किया गया. दोनों ने अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि एनएसएस ने उनके जीवन को नयी दिशा दी है और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का गहरा बोध कराया है. इसके अलावा एनएसएस में उत्कृष्ट योगदान के लिए सात कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही कई स्वयंसेवकों को सर्वश्रेष्ठता पुरस्कार से नवाजा गया.

अनुशासन के प्रतीक हैं एनएसएस स्वयंसेवक

रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने कहा कि एनएसएस छात्रों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण दोनों का माध्यम है. आज जब हम अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तब आवश्यक है कि हर युवा अपने भीतर यह संकल्प ले कि वे समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों तक पहुंचकर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ें. रांची विवि के कुलसचिव डॉ गुरुचरण साहू ने स्वयंसेवकों को अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक बताया. रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे विवि के लिए गौरव की बात है. डॉ. राजकुमार शर्मा ने एनएसएस की भूमिका को युवा शक्ति को दिशा देने वाला बताया.

इन्हें किया गया सम्मानित

सम्मानित होनेवालों में उदय शंकर प्रजापति, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अदनान सामी, संकल्प कुमार, आकाश कुमार गिरि, रोशन कुमार, सचिन कुमार, स्मृति रानी, सुष्मिता केरकेट्टा, रिया कुमारी, प्रीति सिंह, खुशी विश्वकर्मा, अंजलि प्रियंका कंडोलना, नाज परवीन, समृद्धि सिंह राजपूत शामिल हैं. साथ ही रांची विवि के स्वयंसेवक पुरुषोत्तम कुमार, आयशा फातिमा, नवीन किशोर, सुरभि कुमारी व सुप्रिया कुमारी को भी सम्मानित किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

इस दौरान रांची वीमेंस कॉलेज, निर्मला कॉलेज, जेवीएम श्यामली, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, शहीद शेख भिखारी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, स्कूल ऑफ योग, रांची विवि, संत जेवियर्स कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज और गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola