सरना एकेडमी में बाल संसद का गठन

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 13 Apr 2026 8:37 PM

विज्ञापन

चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान कर उन्हें शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

खलारी. सरना एकेडमी कुसुम टोला में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु बाल संसद का गठन किया गया. इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान कर उन्हें शपथ दिलायी गयी. समारोह के दौरान हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चयन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महेन्द्र उरांव सहित प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य ने संयुक्त रूप से सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola