ePaper

Ranchi News : 25 लाख रंगदारी मांगी, नहीं देने पर घर के बाहर फायरिंग करायी

Updated at : 28 Apr 2025 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : 25 लाख रंगदारी मांगी, नहीं देने पर घर के बाहर फायरिंग करायी

व्यवसायी की शिकायत पर पुंदाग ओपी में केस दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन

रांची. राजधानी में व्यवसायी से संगठन के नाम पर फोन कर 25 लाख रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर शालीमार बाग निवासी व्यवसायी सुभाष गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुंदाग ओपी में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि 22 मार्च 2025 को उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि हम संगठन से बोल रहे हैं. हमें 25 लाख रुपये रंगदारी चाहिए. तब उन्होंने समझा कि कोई मजाक कर रहा है. इसलिए इसकी लिखित या मौखिक सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी. लेकिन इसके एक माह बाद 25 अप्रैल की देर रात उनके घर के बाहर एक स्कूटी सवार ने फायरिंग की. वह घर से बाहर निकले, तो एक गोली का खोखा गिरा देखा. इसके बाद 26 अप्रैल को दिन के करीब 11.40 बजे मोबाइल पर फिर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. उसने बीती रात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कल रात अपना लड़का भेजा था, तुमने उससे मुलाकात नहीं की. तुम क्या चाहते हो. कहां मरना पसंद करोगे. फिर उसने पूरे परिवार को धमकी देते हुए कहा कि हथियार खरीदने के लिए जल्द से जल्द पैसा दे दो. जब उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में बताया, तो भी वह नहीं माना. कहा कि 25 लाख दे दो, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola