ePaper

Ranchi News: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में फिनिशिंग का काम तेज

Updated at : 29 Apr 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में फिनिशिंग का काम तेज

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में फिनिशिंग का काम तेज कर दिया गया है. फ्लाइओवर के ऊपर व नीचे साइन एज लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

रांची. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में फिनिशिंग का काम तेज कर दिया गया है. फ्लाइओवर के ऊपर व नीचे साइन एज लगाये जा रहे हैं. कहां कौन सा चौक और गली है, इसको दर्शाता हुआ साइन एज लगाया जा रहा है. वहीं फ्लाइओवर के ऊपर भी साइन एज लग रहे हैं. वहीं तीनों रैंप को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसमें अलकतरा का काम किया जा रहा है. वहीं फ्लाइओवर के नीचे प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है. इसमें मिट्टी भरी जा रही है. इसके बाद पौधे लगाये जायेंगे. साउंड बैरियर का काम भी तेजी से हो रहा है. दो-चार दिनों में इसका काम भी पूरा हो जायेगा.

इटकी रोड की ओर भी एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज हुआ

एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर मैस्टिक का कार्य भी तेजी से हो रहा है. एक तरफ का काम पूरा हो गया है और दूसरी ओर का काम भी करीब 25 प्रतिशत ही बचा है. जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा. वहीं इटकी रोड की ओर भी एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज किया गया है. पिस्का मोड़ के पास इसे कनेक्ट करने की कार्रवाई हो रही है. इस पर करीब 10 दिन लगने की उम्मीद है. सर्विस रोड का काम भी तेज किया गया है. पिस्का मोड़ चौक व इटकी रोड में अभी सर्विस रोड तैयार नहीं हो सका है. ऐसे में यहां काम पूरा होने में कम से कम 10 दिन लगेंगे. कुल मिला कर 15 दिनों में काम पूरा कर लेने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola