Ranchi news : घर के सामने कचरा फेंकने से मना करने पर मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 12:24 AM
सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
रांची. रातू रोड के मधुकम साईं विहार कॉलोनी में घर के सामने कचरा फेंकने से मना करने पर मीना तिर्की के साथ उसके पड़ोसी मंगरा तिर्की, पुत्र आशीष तिर्की व 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट व घर में तोड़फोड़ की. मीना तिर्की ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसके गेट के सामने एक युवक करण कचरा फेंकने आया था. मना करने पर पड़ोसी मंगरा तिर्की, उसका पुत्र आशीष तिर्की और आठ-10 युवक घर के पास पहुंचे और मारपीट की. घर में भी तोड़फोड़ की. मारपीट में सिर फट गया. पुत्र भी जख्मी हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फेसबुक मैसेंजर से अपहरण की धमकी, केस
रांची. फेसबुक मैसेंजर से अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रियांशी सिंह पर राकेश रंजन उर्फ मुकेश पांडेय ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मधुकम, न्यू शास्त्री नगर निवासी राकेश रंजन ने कहा है कि उनकी पत्नी चंदा पांडेय के फेसबुक के मैसेंजर में मेरे पिता रवींद्रनाथ पांडेय व माता सरोज पांडेय के अपहरण की धमकी दी गयी है. साथ ही उनके अपहरण का प्रयास किया जा रहा है. इससे पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है. मैसेंजर देखकर लगता है कि रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










