Ranchi news : रूक्का में बन रहे जल शोध संयंत्र के निर्माण में तेजी लायें : प्रधान सचिव

Updated at : 29 Apr 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : रूक्का में बन रहे जल शोध संयंत्र के निर्माण में तेजी लायें : प्रधान सचिव

प्रधान सचिव ने प्रोजेक्ट भवन में रांची पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की. क्लीयर राइजिंग मेन पाइप को शीघ्र बिछाने का काम पूरा करने का निर्देश.

विज्ञापन

रांची. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको के अधिकारियों को रूक्का में बन रहे जल शोध संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रांची पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया. उन्होंने रूक्का से रांची तक क्लीयर राइजिंग मेन पाइप को शीघ्र बिछाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रांची के लोगों को जल्द से जल्द समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूरे किये जायें.

तीनों फेज की योजनाएं तेजी से चल रही हैं

उन्होंने जुडको के अधिकारियों से कहा कि जहां भी उनकी मदद की जरूरत हो, उन्हें बतायें. वे संबंधित विभागों से चर्चा कर समस्या का समाधान करायेंगे. रांची पेयजलापूर्ति के सभी तीनों फेज की योजनाएं तेज गति से चल रही हैं. रूक्का में रांची को भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए 213 एमएलडी के जल शोध संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है. श्री कुमार ने निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए हरसंभव कार्य करने का निर्देश दिया. भरमटोली पहाड़ पर 28.8 एमएलडी के बन रहे ग्राउंड लेवल सर्विस रिजर्वायर (भूमि पर जलमीनार) के निर्माण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया.

75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछायी जा चुकी है

रांची पेयजलापूर्ति योजना फेज-एक के तहत 21.08 किलोमीटर, फेज-2 ए के तहत 63.935 किलोमीटर तथा फेज-2 बी के तहत कुल 44.124 किलोमीटर क्लीयर राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछायी जानी है. इसमें से कुल 75 किलोमीटर पाइपलाइन बिछायी जा चुकी है. बैठक में जुडको के पीडीटी गोपालजी, पीडीए अरविंद कुमार मिश्र, पीडीएफ अमित चक्रवर्ती, जीएम ट्रांसपोर्ट विनय कुमार, जीएम पेयजलापूर्ति एस सेनगुप्ता, उप महाप्रबंधक आलोक मंडल और उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola