ज्ञान भारती उच्च विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 23 Apr 2026 8:20 PM
मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में ज्ञान भारती उच्च विद्यालय करकट्टा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा.
खलारी. जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में ज्ञान भारती उच्च विद्यालय करकट्टा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. परीक्षा में कुल 151 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा. जिसमें प्रथम श्रेणी 62, द्वितीय श्रेणी 74 एवं तृतीय श्रेणी 02 छात्र रहे. परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र राहुल उरांव ने 91 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने. छात्रा खुशी परवीन 88.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की दूसरी व मुनकी कुमारी 86.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरी टॉपर बनी. इसके साथ ही चौथे स्थान पर रही तनु कुमारी को 86 प्रतिशत अंक, पांचवें स्थान पर मेहताब अंसारी को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. साथ ही अन्य बेहतर प्रदर्शन करनेवालों में अनुष्का सिंह को 83 प्रतिशत, रानी कुमारी को 82.2 प्रतिशत, सन्नी उरांव को 82 प्रतिशत, प्रियांशु उरांव को 80.2 प्रतिशत तथा रोशनी परवीन को 72 प्रतिशत अंक मिले. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विजया रानी ने विद्यालय की टॉपर बने राहुल उरांव सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को बधाष्दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










