ePaper

Ranchi News : डीजे बंद कराने पर नशे में धुत युवतियां पुलिस से उलझीं

Updated at : 28 Apr 2025 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : डीजे बंद कराने पर नशे में धुत युवतियां पुलिस से उलझीं

जोइ बार में देर रात तेज आवाज में बज रहा था डीजे, बार मालिक, मैनेजर व डीजे संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन

रांची. जेडी हाइ स्ट्रीट मॉल के चौथे तल्ले पर स्थित जो़इ बार में 26 अप्रैल की देर रात महफिल सजी थी. नशे में युवक-युवतियां डीजे की धुन पर झूम रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. डीजे को जब्त कर लिया. इसके बाद नशे में धुत युवतियां बार से बाहर निकलीं व सड़क पर बवाल काटने लगीं. जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो पुलिस से ही भिड़ गयीं. बाद में महिला पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें नियंत्रित किया. मामले में बार के मालिक पीसी तीर्थ प्रसाद, मैनेजर किन्सुक दास तथा उनके सहयोगी व डीजे संचालक शांतनु गुईन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. मैनेजर व डीजे संचालक को देर रात ही हिरासत में ले लिया गया. बाद में जमानती धारा होने के कारण उन्हें थाना से छोड़ दिया गया. इधर, पुलिस के जाने के बाद युवक-युवतियां सड़क पर ही आपस में भिड़ गये. मारपीट की. इस संबंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शनिवार की रात एक बजे के बाद तक डीजे के तेज साउंड में शराब पार्टी की जा रही थी. जोई बार के अंदर विदेशी डीजे की धुन पर हर तरह के कानून को तोड़ा जा रहा था. डीजे का साउंड इतना तेज था कि मेन रोड तक आवाज जा रही थी. उसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. जिस समय पुलिस ने छापेमारी की, उस समय पार्टी शबाब पर थी. बेसुध लड़के-लड़कियां अस्त-व्यस्त कपड़ों में नाच रहे थे और शराब पी रहे थे. पुलिस ने पहुंचते ही डीजे को बंद कराया और मैनेजर को हिरासत में ले लिया. कुछ लड़कियां नशे में इतनी धुत थीं कि जब उन्हें बार से बाहर निकाला जाने लगा, तो पुलिस वालों से ही भिड़ गयीं. गौरतलब है कि एसएसपी को सूचना मिल रही थी कि बाहर की लड़कियों को बुलाकर जोइ बार में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर डांस के साथ-साथ अश्लील हरकत की जाती है. काफी संख्या में युवक-युवतियां बार में पहुंच कर शराब के साथ-साथ अन्य नशा करते हैं. इस सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम गठित की. उसके बाद शनिवार देर रात डेढ़ बजे छापेमारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola