Ranchi News : नवाचार और नेतृत्व करने वालों की है 21वीं सदी : रामवीर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 8:15 PM

विज्ञापन

डीपीएस रांची ने रीजनल लेवल सीबीएसई स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल 2025 की मेजबानी की.

विज्ञापन

डीपीएस रांची में सीबीएसई रीजनल लेवल स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल

रांची. डीपीएस रांची ने रीजनल लेवल सीबीएसई स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल 2025 की मेजबानी की. सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम में रांची और पटना रीजन के 50 से अधिक विद्यालयों के 650 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन सीबीएसई रांची रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर ने किया. उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने आधारभूत स्तर से ही स्किल एजुकेशन को शिक्षा प्रणाली में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा, “21वीं सदी उन लोगों की नहीं है जो केवल जानते हैं, बल्कि उन लोगों की है जो लागू कर सकते हैं, नवाचार कर सकते हैं और नेतृत्व कर सकते हैं. कौशल शिक्षा अब वैकल्पिक नहीं, बल्कि एक जीवन कौशल बन चुकी है.” विद्यालय की प्राचार्या डॉ जया चौहान ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के रचनाकार और परिवर्तनकारी होंगे. ऐसे मंच विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों से आगे सोचने, जीवन से सीखने और आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की दिशा तय करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि “स्किल एक्सपो नवाचार को पोषित करता है, जबकि गाइडेंस फेस्टिवल दिशा और उद्देश्य के द्वार खोलता है. आइएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे उभरते क्षेत्रों की खोज करें, निरंतर कौशल विकसित करें और स्वयं को वैश्विक नागरिक के रूप में देखें.

स्किल एक्सपो में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये मॉडल

स्किल एक्सपो में 40 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने नवोन्मेषी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए. प्रमुख विषयों में प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, पर्यावरण, स्वास्थ्य और कल्याण, उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता, पर्यटन और आतिथ्य, कृषि एवं ग्रामीण विकास और मीडिया डिजाइन और संचार शामिल थे. विद्यार्थियों ने एआई आधारित कचरा पृथक्करण प्रणाली, ऑगमेंटेड टूरिज्म अनुभव, डिजिटल हेल्थ मॉनिटर और पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग समाधान जैसे मॉडल प्रदर्शित किए. प्रदर्शनी का मूल्यांकन विशेषज्ञों की एक जूरी टीम ने किया.

गाइडेंस फेस्टिवल में करियर की नयी दिशाओं से परिचय

गाइडेंस फेस्टिवल में 70 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. यह आयोजन विद्यार्थियों को नये युग के करियर विकल्पों की खोज और कार्य क्षेत्र की बदलती गतिशीलता को समझने का अवसर प्रदान करता है. रवि सिंह चौधरी, लेखक और उद्यमी ने रिजेनरेटिव फ्यूचर: करियर्स डेट हिल पीपल, प्लैनेट एंड पर्पस विषय पर जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा दुनिया को समस्याओं के हल करने वाले लोगों की जरूरत है. संदीप सिंह, चीफ हेड, स्क्वायर यार्ड्स, गुरुग्राम, ने द पावर ऑफ स्ट्रेटेजिक थिंकिंग: प्रिपेयरिंग फॉर टुमारो विषय जानकारी दी. अभिषेक कुमार सिंह, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, लाइफोलॉजी फाउंडेशन, दुबई ने फॉर्म क्लासरूम ड्रीम्स टू रियल लाइफ इंपैक्ट पर जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola