एनके एरिया में 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

Updated at : 24 Jan 2026 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
एनके एरिया में 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को डकरा वीआईपी क्लब में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई.

विज्ञापन

डकरा. चार श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को डकरा वीआईपी क्लब में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता सामूहिक रूप से सभी यूनियनों के वरिष्ठ नेताओं ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार श्रम कोड के खिलाफ होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को एनके में शत-प्रतिशत सफल बनाया जायेगा. इसके लिए हड़ताल समर्थित संगठनों को जो भी करना होगा, वह किया जाएगा. कहा गया कि हड़ताल मजदूरों के जीवन मरण का सवाल है. इसलिए हड़ताल का स्लोगन अभी नहीं तो कभी नहीं रखा गया है. हड़ताल को लेकर सभी यूनियनों ने 12 सूत्री चार्ट ऑफ डिमांड संबंधित विभाग अध्यक्ष के माध्यम से सरकार के प्रमुख को सौंप दिया गया है. एनके एरिया में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी यूनिटों के तीनों शिफ्टों में गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया. चारों श्रम कोड से मजदूरों को क्या हानि होनेवाली है, उसे मजदूरों के बीच जाकर समझाया जायेगा, माइक से प्रचार किया जायेगा, 29 जनवरी को वीआईपी सभागार डकरा में पुनः एक वृहद मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें सभी यूनियनों के अध्यक्ष-सचिव के अलावा अग्रिम पंक्ति के प्रतिनिधि शामिल होंगे. मीटिंग में गेट मीटिंग के अलावे हड़ताल के लिए सभी तरह की रणनीति तैयार की जायेगी. बैठक में प्रेम कुमार, गोल्टेन प्रसाद यादव, अजय चौहान, शैलेश कुमार, नवीन कुमार महतो, ध्वजाराम धोबी, रमेश कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी, देवपाल मुंडा, हरेंद्र सिंह, रतिया गंझू, रंजन सिंह, अर्जुन महतो व बलवंत सिंह आदि मौजूद थे.

सभी यूनियनों ने 12 सूत्री चार्ट ऑफ डिमांड सरकार को सौंपा है

हड़ताल की तैयारी को लेकर 29 जनवरी को डकरा में होगी बैठक

अभी नहीं तो कभी नहीं थीम स्लोगन के साथ हड़ताल करेंगे लोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola