दार अल अरकम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव
Updated at : 24 Jan 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

कंदरी स्थित दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया.
विज्ञापन
मांडर.
कंदरी स्थित दार-अल-अरकम पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व देशभक्ति आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. वार्षिकोत्सव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा किसी भी बच्चे के भविष्य के निर्माण में सहायक होती है. शिक्षित होने से परिवार और समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता है. बेटों के साथ ही बेटियों को भी बेहतर और समान शिक्षा दें. प्रिंसिपल फरहाना परवीन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से स्कूल क्षेत्र के बच्चों को दीनी और दुनियावी शिक्षा दोनों प्रदान कर रहा है. वहीं निदेशक शमीम अंसारी ने कहा कि उनके स्कूल के बच्चे शैक्षणिक प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं. बच्चों ने 10वी के रिजल्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. समारोह में प्रखंड अंजुमन के सदर, नुरुल्लाह नदवी, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का ने भी विचार व्यक्त किये. कृषि मंत्री ने स्कूल के हाउस कैप्टन को सम्मानित भी किया. मौके पर उप प्रमुख अमानत अंसारी, शामिल अख्तर, हलीम अंसारी, नसीम अंसारी, शमीम अख्तर आजाद सहित अन्य उपस्थित थे.मांडर 3, छात्रा को सम्मानित करती कृषि मंत्री.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




