19 वर्ष बाद एक अप्रैल को पुनः शुरू होगा डकरा केंद्रीय विद्यालय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2025 7:08 PM
विज्ञापन
शुरुआत में क्लास एक से पांच तक शुरू होगी कक्षाएं
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
19 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बंद पड़े डकरा केंद्रीय विद्यालय के खुलने का सपना अब साकार होता दिख रहा है. जर्जर भवन में सीसीएल ने रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया है. वर्षों से जर्जर दीवारों पर जैसे-जैसे रंग चढ़ाये जा रहे हैं, वैसे-वैसे कोयलांचल वासियों का एक सपना रंगीन होता दिख रहा है. जिन्होंने अपने नौनिहालों के सुनहरे भविष्य को लेकर देखा था. जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन और सीसीएल प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गया है. शुरुआत में कक्षा एक से पांच तक शुरू होगी. इसके लिए जो तत्कालीन जरूरतें हैं, उस पर सीसीएल ने काम शुरू कर दिया है. 10 कमरों को तैयार किया जा रहा है. इसके बाद लगभग पांच करोड़ की लागत से नया भवन तैयार करने का निर्णय लिया गया है. एक अप्रैल को उदघाटन कर नया सत्र शुरू करने की तैयारी युद्धस्तर पर चल रहा है. प्रतिदिन के काम का माॅनिटरिंग केंद्रीय विद्यालय संगठन स्वयं कर रहा है.पूर्ववर्ती छात्रों ने कहा सचमुच प्रभात खबर है आंदोलन :
2006 में विद्यालय बंद हुआ था, उसके पहले वर्ष 2000 से ही प्रभात खबर स्कूल के प्रति लोगों को लगातार आगाह करता रहा है. लेकिन कोई प्रयास नहीं होने पर आखिरकार विद्यालय बंद हो गया. इसके बाद भी इस मुद्दे को प्रभात खबर ने लगातार उठाया. यहां तक कि भवन को लेकर सीसीएल प्रबंधन की इधर-उधर के प्रयासों को भी बेनकाब करती रही. श्रमिक संगठन और विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भी समय-समय पर इसे उठाते रहे हैं. 2019 में जब रांची लोकसभा सीट के प्रत्यशी संजय सेठ ने स्कूल को खोलवाने का संकल्प लिया और पूरे एक साल के कार्यकाल में कुछ ठोस कार्रवाई नहीं हुई और 2024 के चुनाव में जब यह चुनावी मुद्दे से हटा दिया गया, तब एक बार फिर पांच मई को इसे प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापा. पुन: इस मुद्दे ने ऐसा रंग पकड़ा कि उसकी चमक अब जर्जर विद्यालय भवन की दिवीरों पर दिखने लगी है. सोशल मीडिया से जुड़े विद्यालय के सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है कि झारखंड में सचमुच प्रभात खबर एक आंदोलन है. कई पुराने शिक्षकों ने भी खुशियां जतायी है.लगभग पांच करोड़ की लागत से नया भवन बनाने का निर्णयशुरुआत में क्लास एक से पांच तक शुरू होगी कक्षाएं28 डकरा 01, जर्जर विद्यालय भवन का किया जा रहा है रंगाई पुताई का काम
28 डकरा 02 , पांच मई को प्रभात खबर में छपी खबर के बाद मुद्दा बना यह मामला28 डकरा 03,04, 20 अगस्त और आठ अक्तूबर को प्रभात खबर में छपी खबर के बाद लोगों में जगी थी आस.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










