सीपीआइ नेता का निधन, क्षेत्र में शोक

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 10 Apr 2026 6:55 PM

विज्ञापन

सीपीआइ नेता सह एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के पूर्व कर्मी करमा लोहरा (84) ने शुक्रवार की सुबह एसीसी सीमेंट कॉलोनी स्थित अपने आवास में निधन हो गया.

विज्ञापन

खलारी.

सीपीआइ नेता सह एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के पूर्व कर्मी करमा लोहरा (84) ने शुक्रवार की सुबह एसीसी सीमेंट कॉलोनी स्थित अपने आवास में निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही खलारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. सामाजिक, राजनीतिक व मजदूर संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. करमा लोहरा ने अपनी राजनीतिक यात्रा खलारी स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से शुरू की थी. वर्ष 1986 में वे कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) से जुड़े और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में मजदूरों व आम लोगों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करते रहे. एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों के हितों की रक्षा हेतु यूनियन के माध्यम से अहम भूमिका निभायी. फैक्ट्री बंद होने के बाद भी उन्होंने रिटायर्ड कर्मियों और फैक्ट्री से जुड़े मजदूरों के लिए वेजबोर्ड के तहत वेतन, ग्रेच्यूटी व अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखा. उन्होंने बुकबुका पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव भी लड़ा था. बड़ी संख्या में लोगों ने कामरेड करमा लोहरा को फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अंतिम यात्रा में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

10 खलारी 03, करमा लोहरा का फाइल फोटो.B

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola