Ranchi News : फुटपाथ दुकानदारों को जीने नहीं दे रहा नगर निगम : संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था हो

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जिला प्रशासन से रांची में फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. इसे लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की. श्री सेठ ने कहा कि क्या रांची में फुटपाथ दुकानदारों को जीने का अधिकार नहीं है? वे अपने बच्चों का कैसे पालन-पोषण करेंगे? अतिक्रमण हटे परंतु ऐसे छोटे दुकानदार जिनकी जीविका फुटपाथ पर दुकान चला कर चल रही हो, उन्हें बिना व्यवस्थित किये हटाना गलत है. ऐसे में उनके सामने परिवार चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है. आखिर वह कहां जायेंगे. रांची नगर निगम एवं रांची जिला प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए. नगर निगम सभी क्षेत्रों का सर्वे कर एक सुनिश्चित जगह तय कर इन फुटपाथ दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराये, ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके. श्री सेठ ने कहा कि छोटे-छोटे वेंडर को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन भी मुहैया कराया गया है. हजारों वेंडर लोन लेकर व्यापार कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. दुकान हटा दिया जाने के बाद वह लोन कहां से चुका पायेंगे.

फुटपाथ दुकानदारों के लिए नाइट मार्केट लगाये निगम

रांची. झारखंड फुटपाथ दुकानदार संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रशासक संदीप सिंह से मिला. उन्हें बताया कि शहर में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए निगम इन दुकानदारों के लिए नाइट मार्केट लगाये. ताकि इनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे अौर लोगों को जाम का सामना भी न करना पड़े. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी, जय वर्मा, सनी सहित कई दुकानदार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola