ePaper

coronavirus Outbreak in Jharkhand : झारखंड में एक दिन में 2682 नये संक्रमित मिले, 12 की मौत

Updated at : 09 Sep 2020 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
coronavirus Outbreak in Jharkhand : झारखंड में एक दिन में 2682 नये संक्रमित मिले, 12 की मौत

मंगलवार को झारखंड के 10 जिलों में स्पेशल टेस्ट ड्राइव चलाया गया, जिसके कारण पूरे राज्य से 2682 नये संक्रमित मिले हैं. राज्यभर में इस दिन 84398 टेस्ट हुए हैं. कुल 3.17 प्रतिशत की दर से मरीज मिले हैं.

विज्ञापन

रांची : मंगलवार को झारखंड के 10 जिलों में स्पेशल टेस्ट ड्राइव चलाया गया, जिसके कारण पूरे राज्य से 2682 नये संक्रमित मिले हैं. राज्यभर में इस दिन 84398 टेस्ट हुए हैं. कुल 3.17 प्रतिशत की दर से मरीज मिले हैं. वहीं 12 मरीजों की मौत हो गयी है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम से पांच, रांची व प. सिंहभूम से दो-दो तथा हजारीबाग, खूंटी व गोड्डा से एक-एक मरीज की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अबतक 494 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अबतक 54502 पॉजिटिव मिल चुके हैं और 39134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 14874 है.

कहां से कितने मरीज मिले : पूर्वी सिंहभूम में 475, धनबाद में 192, कोडरमा में 294, रामगढ़ में 165, सरायकेला में 248, हजारीबाग में 210, बोकारो में 335, प. सिंहभूम में 127, देवघर में 30, सिमडेगा में 127, दुमका से 17, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 35, गोड्डा से 10, गुमला से 11, जामताड़ा से चार, खूंटी से 81, लातेहार से 17, लोहरदगा से तीन, पलामू से 29, पाकुड़ से 10, रांची से 210, साहिबगंज से सात संक्रमित मिले.

2652 स्वस्थ हुए : मंगलवार को 2652 मरीज स्वस्थ हुए. इसमें रांची से 622, बोकारो से 65, चतरा से 33, धनबाद से 54,दुमका से एक, देवघर से 30, पूर्वी सिंहभूम से 204, गिरिडीह से 78, गढ़वा से 65, गोड्डा से 11, गुमला से 16, जामताड़ा से 29, खूंटी से 37,कोडरमा से 24,लातेहार व लोहरदगा से 29-29, पाकुड़ से 38, पलामू से 84,रामगढ़ से 52, साहिबगंज से 15, सरायकेला से 45, सिमडेगा से 12, प सिंहभूम से 111.

बैकलॉग में 12217 सैंपल : झारखंड में मंगलवार को 86937 नये सैंपल लिये गये और 84398 सैंपल की जांच हुई है. अब तक कुल 1248855 सैंपल लिये गये हैं 1236638 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 12217 सैंपल हैं.

स्वास्थ्य निदेशालय में 27 कर्मी संक्रमित, कार्यालय बंद : नामकुम आरसीएच स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक प्रमुख के कार्यालय में 27 कर्मी पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक निदेशक प्रमुख का पीए भी है. इसको लेकर निदेशक प्रमुख ने आदेश जारी कर 11 सितंबर तक कार्यालय बंद कर दिया है.

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया समेत नौ जगहों पर कोरोना जांच कैंप आज, 15 हजार लोगों की जांच का है लक्ष्य

रांची. जिले में नौ सितंबर को कोरोना जांच के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा. 15 हजार लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है. सोमवार को मोरहाबादी मैदान में स्पेशल ड्राइव के लिए गठित टीमों की ब्रीफिंग की गयी. डीडीसी अनन्य मित्तल व एसडीओ समीरा एस ने कहा कि सभी कोऑर्डिनेटिंग अफसर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाना सुनिश्चित करेंगे. सभी टीमों को बताया गया कि टेस्ट कराने वाले सभी लोगों के नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित करेंगे.

इन जगहों पर लगेगा जांच कैंप : पंडरा बाजार समिति, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, खादगढ़ा बस स्टैंड, झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, मिडिल ब्वॉयज स्कूल बेड़ो, मुरी झारखंड बंगाल चेकपोस्ट सिल्ली, डीएवी स्कूल खलारी व ब्लॉक ऑफिस रातू.

पंडरा बाजार समिति व कोकर के जेसिया सभागार में कैंप आज : जिला प्रशासन, झारखंड चेंबर और रांची चेंबर के सहयोग से बुधवार को पंडरा बाजार समिति परिसर और जेसिया के सहयोग से जेसिया सभागार में रैपिड एंटीजेन किट से कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि इस कैंप का लाभ व्यवसायी, कर्मचारी, मजदूर एवं स्थानीय नागरिक उठायें. कैंप में आनेवाले लोगों की जांच रिपोर्ट अगले दिन उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी.

मेडिसिन के विभागाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, भर्ती : रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आ गयी. उन्हें पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया है. सामान्य फ्लू की समस्या होने पर उन्होंने सोमवार को जांच करायी थी. विभाग में अब तक चार सीनियर डॉक्टर (दो प्रोफेसर व दो एसोसिएट प्रोफेसर) व आधा दर्जन जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव हो चुके हैं. सिविल सर्जन व रांची के पूर्व डीसी कोरोना पॉजिटिव : सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद व रांची के पूर्व डीसी राय महिमापत रे कोरोना पॉजिटिव पाये गये. सिविल सर्जन रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हुए हैं. वहीं राय महिमापत रे मेडिका अस्पताल से जुड़े होटल रॉयल रिट्रीट में कोरेंटिन में हैं. दोनाें एसिम्टोमेटिक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola