Coronavirus in Jharkhand : रांची में आज 20 जगहों पर हो रही कोरोना की जांच, जानिए कहां है आपका नजदीकी सेंटर ?

Coronavirus in Jharkhand : रांची : रांची जिले में आज कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द संक्रमितों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके. आज 20 जगहों पर कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं. रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है.
Coronavirus in Jharkhand : रांची : रांची जिले में आज कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द संक्रमितों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके. आज 20 जगहों पर कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं. रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है.
रांची जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के 20 स्थानों पर 30 टीमें सैंपल ले रही हैं. सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक लोग कोरोना की जांच के लिए कैंप में अपना सैंपल दे सकेंगे. इस दौरान जांच के लिए सैंपल देनेवालों के नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किये जायेंगे. कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. इसके लिए पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. आप सभी सोशल डिस्टैंसिंग का का पालन करते हुए कोरोना की जांच के लिए सैंपल दें. मास्क का इस्तेमाल जरूर करें. टेस्टिंग टीम भी पीपीइ किट, ग्लव्स इत्यादि सभी सुरक्षा के उपस्कर से लैस रहेंगे, ताकि उनके ऊपर संक्रमण का कोई खतरा न हो.
सभी 20 केंद्रों पर मेडिकल टीम भी प्रतिनियुक्त की गयी है. रैपिड एंटीजेन टेस्ट एवं आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना से संक्रमित/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए बनायी गयी टीम में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम समेत अन्य शामिल हैं. आपको बता दें कि पिछले 18 अगस्त, 2020 को भी मास टेस्ट ड्राइव में 10,100 लोगों के सैंपल की जांच की गयी थी. इनमें 248 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
सीएमपीडीआई, रांची
जिला स्कूल, शहीद चैक, रांची
स्वागत बैंक्वेट हॉल, हरमू, रांची
रामलखन यादव कॉलेज, कोकर
डोरंडा कॉलेज, डोरंडा
क्राउन पब्लिक स्कूल, रातू रोड, रांची
वेयर हाउस, नियर कांके
प्रखंड कार्यालय, रातू
राज्य जलछाजन प्रशिक्षण केंद्र, नगड़ी
बुनियादी स्कूल, प्रखंड कार्यालय, नामकुम के पास
सीएचसी, सिल्ली
सीएचसी, अनगड़ा
सीएचसी पिस्का, ओरमांझी
प्लस टू हाईस्कूल, सोसई आश्रम, मांडर
ब्वॉयज मिडिल स्कूल, बेड़ो
वीर बुद्धुभगत इंटर कॉलेज, चान्हो
अनुमंडल अस्पताल, बुंडू
सीएचसी, लापुंग
सीएचसी, तमाड़
सीएचसी, सोनाहातू
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




