Political news : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बार-बार जगह पानेवाले नेताओं की छुट्टी होगी, जिलाध्यक्ष भी बदले जायेंगे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 12:29 AM

विज्ञापन

प्रभारी का निर्देश : अब जंबो कमेटी नहीं होगी, एक ही नेता पार्टी की दो-तीन कमेटी में नहीं होंगे.नये चेहरों को मिलेगा मौका.

विज्ञापन

रांची. कांग्रेस संगठन अब नये फॉर्मूले से तैयार होगा. पार्टी की प्रदेश कमेटी से लेकर दूसरी कमेटियों के गठन को लेकर पार्टी नयी नीति अपनायेगी. इससे कांग्रेस प्रदेश कमेटी में हर बार जगह पानेवाले नेताओं की छुट्टी हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश की जंबो जेट कमेटी नहीं चलेगी. बताते चलें कि आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर दर्जनों लोगों को शामिल किया जाता है. वहीं प्रभारी श्री राजू झारखंड दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. बोर्ड-निगम के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने नये प्रभारी से भेंट की

कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी के राजू से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में मुलाकात की. इस मौके पर प्रभारी श्री राजू ने संगठन का पूरा खाका जाना. फिलहाल कांग्रेस की प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हुआ है. लेकिन उन्होंने पिछली कई कमेटियों की जानकारी ली. जातीय और नेताओं की उम्र को लेकर अलग-अलग बात की. प्रभारी श्री राजू का निर्देश था कि कमेटी छोटी बनायें. नये और युवा चेहरे को आगे लायें. इसके साथ ही प्रदेश की अन्य कमेटियों में नेता शामिल हैं, तो उन्हें दूसरी कमेटी में जगह नहीं मिले.

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटीवाले प्रदेश की टीम में नहीं रहें

नये प्रभारी की ओर से कहा गया है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी या अन्य कमेटी में शामिल नेताओं को प्रदेश की टीम में शामिल करने की जरूरत नहीं है. हर कमेटी अलग-अलग काम करे और सब अपना टारगेट पूरा करें. संगठन में भी जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उसकी उतनी भागीदारी का फॉर्मूला तय हो. ग्रास रूट के नेताओं को आगे बढ़ाया जाये, जिससे कमेटी में जातीय, वर्ग और उम्र का पूरा संतुलन हो जाये. इसके साथ ही जिलाध्यक्षों को लेकर भी जानकारी हासिल की. जिले में भी नये लोगों को आगे लाने की बात कही गयी है. नये प्रभारी ने हर जिले में समर्पित कार्यकर्ता और लंबे समय से पार्टी में जुड़े लोगों को मौका देने की बात कही है.

बोर्ड-निगम पर भी अध्यक्ष से बात की, सीएम से भी करेंगे बात

प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के हिस्से में आये बोर्ड-निगम को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की. जो बोर्ड निगम कांग्रेस के खाते में आये हैं, उसकी जानकारी ली. इसके साथ ही पार्टी में फिलहाल बांटे गये बोर्ड-निगम के आधार और नेताओं के बारे में जानकारी हासिल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola