Ranchi News : नाबालिग से मारपीट मामले में एनएचआरसी से शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 12:17 AM
खूंटी में पुलिस अफसरों पर बच्चे से मारपीट करने का है आरोप
रांची. खूंटी जिला में पुलिस अफसरों द्वारा नाबालिग बच्चे से मारपीट करने के मामले में सोमवार को एनएचआरसी से शिकायत की गयी है. यह शिकायत बाल अधिकार कार्यकर्ता बैधनाथ कुमार ने की है. उन्होंने एनएचआरसी को बताया है कि 16 फरवरी की सुबह खूंटी थाना की पुलिस मानव तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गयी थी. जब पुलिस आरोपी को नहीं खोज पायी, तब उसके घर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ आरोपी के नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट की. नाबालिग को अपराधी की तरह उठाकर महिला थाना लाया गया. इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की गयी. नाबालिग को इतना पीटा गया है कि वह ठीक से उठने- बैठने की स्थिति में नहीं है. जब मामले की जानकारी बच्चे की मां को मिली, तब इन्होंने अपने भाई को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने नाबालिग बच्चे को उसके घर पहुंचा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










