CM News : सीएम आज 28945 स्कूलों को टैब देंगे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 7:03 PM
राज्य के 28945 सरकारी स्कूलों को टैब मिलेगा. इसके वितरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्य के 10 विद्यालय के शिक्षकों को टैब देंगे.
रांची (प्रमुख संवाददाता). राज्य के 28945 सरकारी स्कूलों को टैब मिलेगा. इसके वितरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्य के 10 विद्यालय के शिक्षकों को टैब देंगे. टैब वितरण के साथ-साथ स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने, शिक्षकों के 50 घंटा का अनिवार्य प्रशिक्षण योजना का भी शुभारंभ किया जायेगा. इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. समारोह 12 बजे से शुरू होगा. राज्य के वैसे सरकारी विद्यालय जहां कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है एवं कुल नामांकन 30 से अधिक है, उन स्कूलों को टैब दिया जा रहा है. इसके माध्यम से स्कूलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी की जायेगी. टैब में इ-विद्यावाहिनी, जे गुरुजी ऐप भी डाउनलोड रहेगा.
मुख्यमंत्री से मिलीं आइवर गणराज्य की मंत्री
रांची. आइवर गणराज्य की मंत्री व यूनेस्को की अध्यक्ष रही यूफरासी कौआसी याओ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. झारखंड भ्रमण पर आयीं आइटी कोटे डी आइवर गणराज्य की महिला, परिवार व बाल संरक्षण मंत्री श्रीमती याओ के साथ आइवेरियन राजदूत एचइ एरिक केमिली एनड्राई भी साथ थे. इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










