झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण का सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, रमेश बैस के बारे में कही ये बात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत और अभिनंदन किया है. मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट करके नये राज्यपाल का स्वागत किया. हेमंत सोरेन आगे लिखते हैं, ‘महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर रमेश बैस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत और अभिनंदन किया है. मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट करके नये राज्यपाल का स्वागत किया. श्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जी को राज्य की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. झारखंड की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है.’
मुख्यमंत्री ने झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सीपी राधाकृष्णन के स्वागत में किये गये ट्वीट में ही हेमंत सोरेन आगे लिखते हैं, ‘महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर रमेश बैस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’
झारखण्ड के नव नियुक्त राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी को राज्य की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखण्ड की वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर श्री रमेश बैस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 12, 2023
12 राज्यों के राज्यपाल बदले
उल्लेखनीय है कि आज ही एक दर्जन राज्यों के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल को बदल दिया गया. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. वह तमिलनाडु के सबसे सीनियर और सम्मानित नेताओं में एक हैं.
Also Read: Jharkhand New Governor: कौन हैं CP राधाकृष्णन? जिन्हें बनाया गया झारखंड का नया राज्यपाल
पांच दशक तक संघ और जनसंघ से जुड़े रहे सीपी राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन करीब 5 दशक तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़े रहे.महज 16 साल की उम्र में वह आरएसएस से जुड़ गये थे. इसके बाद जनसंघ के लिए भी काम किया. वर्ष 2014 में पहली बार उन्हें कोयम्बटूर लोकसभा सीट से टिकट मिला. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 3.89 लाख से अधिक वोट मिले.
2014 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
वर्ष 2014 में दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु की दो बड़ी पार्टियों द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) और अन्नाद्रमुक मुन्नेत्र कषगम (एआईडीएमके) में से किसी भी पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन नहीं हुआ था. बावजूद इसके सीपी राधाकृष्णन कोयम्बटूर लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




