Ranchi News : रवींद्र गंझू का केस सीआइडी ने किया टेकओवर

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :27 Apr 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रवींद्र गंझू का केस सीआइडी ने किया टेकओवर

टीएसपीसी का शीर्ष कमांडर है रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू

विज्ञापन

रांची. चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र से टीएसपीसी के शीर्ष कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू और इसके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी सहित हथियार बरामदगी को लेकर हंटरगंज थाना में दर्ज केस को सीआइडी ने चतरा पुलिस से टेकओवर कर लिया है. यह केस डीजीपी अनुराग गुप्ता और सीआइडी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर टेकओवर किया गया है. इस केस का अनुसंधानक सीआइडी मुख्यालय द्वारा सीआइडी में पदस्थापित डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को बनाया गया है. जबकि केस का सुपरविजन सीआइडी में पदस्थापित एसपी पूज्य प्रकाश करेंगे. सीआइडी ने केस टेकओवर करने के बाद इसका अनुसंधान भी शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय है कि दो मार्च को चतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात उग्रवादी आक्रमण गंझू बिहार की तरफ से हंटरगंज हाेते हुए पलामू जाने वाला है. इस सूचना पर पुलिस की टीम ने पतसुगिया पुल से करीब 200 मीटर पहले चेकिंग शुरू की. इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर तेज रफ्तार में जंगल की ओर भागने लगा. इसी क्रम में एक गड्ढा में गिरकर घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू बताया. जबकि वाहन की तलाशी के दौरान चालक सचिन कुमार, रवींद्र गंझू की पत्नी नीलम देवी व एक अन्य अमृत गंझू को पकड़ा गया था. वहीं हथियार सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे. रवींद्र गंझू से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जंगल से पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और गोलियां भी बरामद की गयी थी. इस पूरे मामले का अनुसंधान पूर्व में पुलिस द्वारा किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola