बाइक की चपेट में आने से नर्सरी कक्षा के बच्चे का मौत
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 20 Apr 2026 7:23 PM
होसिर गांव में सोमवार को बाइक की चपेट में आ कर नर्सरी कक्षा के छात्र प्रॉंस कुमार (5) की मौत हो गयी.
खलारी. पिपरवार थाना क्षेत्र के होसिर गांव में सोमवार को बाइक की चपेट में आ कर नर्सरी कक्षा के छात्र प्रॉंस कुमार (5) की मौत हो गयी. वहीं, बाइक सवार रवि कुमार भी घायल हो गया. दोपहर लगभग एक बजे दुर्घटना उस वक्त हुई, जब बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था. तभी वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया. घायलावस्था में बच्चे को बचरा अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार बच्चा किरण विद्या, मंदिर में पढ़ता था. उसके पिता पवन महतो हैदराबाद में डंपर चालक हैं. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस अस्पताल पहुंची. घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अपने कब्जे में ले लिया. बाइक चालक पतरातू का रहनेवाला है. वह चमातू, टंडवा में पेलोडर ऑपरेटर है. बताया जाता है कि वह ड्यूटी खत्म कर वापस पतरातू लौट रहा था. जानकारी के अनुसार घटना के बाद होसिर गांव में मातम छा गया है. परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव अस्पताल में ही पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










