चंपाई सोरेन ने जीता विधानसभा का विश्वास, सरकार के पक्ष में पड़े 47 वोट, सरयू राय ने नहीं किया वोट

हेमंत बाबू हैं, तो हिम्मत है. झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विश्वासमत प्रस्ताव की शुरुआत इसी से की. कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से ही उसे गिराने की साजिशें शुरू हो गईं थीं.
झारखंड विधानसभा में चंपाई सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है. चंपाई सोरेन की अगुवाई वाली इस सरकार के पक्ष में 47 विधायकों ने मतदान किया. प्रस्ताव के विरोध में 29 वोट पड़े. जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान से दूरी बना ली. वहीं, हजारीबाग जिले के बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव विधानसभा पहुंचे ही नहीं. भारतयी जनता पार्टी (भाजपा) के 25 विधायकों के अलावा आजसू के 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक विधायक ने सरकार के खिलाफ मतदान किया.
हेमंत बाबू है, तो हिम्मत है. झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने विश्वासमत प्रस्ताव की शुरुआत इन्हीं शब्दों के साथ की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से ही उसे गिराने की साजिशें शुरू हो गईं थीं.
उन्होंने उनके नेतृत्व को कुशल नेतृत्व करार दिया. कहा कि जब कोरोनावायरस ने दस्तक दी, तो पूरी दुनिया थम गई थी. भारत में भी लॉकडाउन लगा दिया गया. लोग जहां थे, वहीं रह गए. लेकिन, हमारे युवा नेता हेमंत सोरेन ने किसी प्रवासी मजदूर को कोई तकलीफ नहीं होने दी. किसी को भूख से नहीं मरने दिया. बस से, ट्रेन से उन्हें अन्य राज्यों से झारखंड लाए.
Also Read: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे
चंपाई सोरेन ने कहा कि ऐसे मजदूर जो हवाई चप्पल पहनते थे, लुंगी पहनते थे, उनके लिए भी हेमंत बाबू ने हवाई जहाज की व्यवस्था की. उनके चार साल के कार्यकाल में खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड प्रदेश के खनिज का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्से में हुआ. यहां की संपदा ने गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों को समृद्ध किया. वहीं, हमारे आदिवासी-मूलवासी विस्थापित हुए.
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने इस बात की चिंता की कि इतने धनी प्रदेश के आदिवासी-मूलवासियों के तन पर कपड़े क्यों नहीं हैं. उनके पैरों में चप्पल नहीं थी, उनके लिए भी हवाई जहाज की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमें संघर्ष करना सिखाया. वही मेरे आदर्श हैं. उन्होंने केंद्र की वर्तमान सरकार को ‘महाराज’ की संज्ञा दी. कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनी. मुख्यमंत्री रहते जमीन घोटाला मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया. किसी खाते में उनका नाम नहीं है. फिर भी उनको जेल जाना पड़ा.
Also Read: विधानसभा में हेमंत सोरेन- मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, 31 जनवरी को देश के इतिहास में जुड़ा काला अध्याय
जब-जब झारखंड के आदिवासी नेतृत्व की क्षमता बढ़ती है, उन पर शिकंजा कसने की कोशिश शुरू हो जाती है. बाबा तिलका माझी का इतिहास हो या सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो का इतिहास हो. पोटो हो का इतिहास हो या भगवान बिरसा मुंडा का इतिहास. आदिवासियों की सामाजिक व्यवस्था जल-जंगल-जमीन को बचाने की कोशिश की, तो पूरी दुनिया ने देखा कि उनके साथ क्या हो रहा है.
भानु प्रताप शाही के 7 करोड़ रुपए ईडी ने जब्त किए, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. भानु प्रताप भाजपा में चले गए, इसलिए उन्हें नहीं पकड़ा गया. लेकिन हमारे हेमंत बाबू के खिलाफ कोई केस न होते हुए भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गलती यही थी कि वे झारखंड को और झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे.
Also Read: Exclusive: हेमंत सोरेन ने जो दीया जलाया है, उसे बुझने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
उन्होंने ईडी, सीबीआई और आईटी पर भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि ये केंद्रीय एजेंसियां केंद्र की सरकार के इशारे पर काम करतीं हैं. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. बाबा भीमराव आंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा ने जो संविधान बनाया था, उसकी रक्षा के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें आपके समर्थन की जरूरत है.
जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन को गठबंधन के विधायक दल का नया नेता चुना गया था. उन्होंने 31 जनवरी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. 2 फरवरी को राजभवन में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




