crime news : फर्जीवाड़ा को लेकर सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

झारखंड राज्य बिजली कर्मचारी मास्टर ट्रस्ट विभाग द्वारा छह फर्जी फिक्सड डिपोजिट रसीद जमा करने का लगाया आरोप
रांची. फर्जीवाड़ा को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसा चौक शाखा के मैनेजर लोयस लकड़ा ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि हमारे ब्रांच में झारखंड राज्य बिजली कर्मचारी मास्टर ट्रस्ट विभाग द्वारा छह फर्जी फिक्सड डिपोजिट रसीद एक अक्तूबर को तीन व्यक्तियों ने पेश किया था. इसमें से तीन रसीद हमारी शाखा द्वारा जारी नहीं की गयी थी. जबकि सभी पर हमारी शाखा की मुहर लगी थी, जो की फर्जी है. इस पर प्राधिकृत हस्ताक्षरी का हस्ताक्षर भी जाली व फर्जी है. इसके अलावा तीन और फिक्सड डिपोजिट रसीद पर भी आशंका हुई. एक 10 हजार रुपये का रसीद हमारे स्टाफ द्वारा जारी किया गया है. उसी खाते का इस्तेमाल कर छह फर्जी फिक्सड डिपोजिट रसीद तैयार किये गये हैं. इस तरह दूसरे ग्राहक रितेश के नाम पर छह फिक्सड डिपोजिट रसीद तैयार किये गये, जो कि हमारे शाखा में भुनाने के लिए प्रस्तुत किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Ranchi News in Hindi : यहां रांची से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




