नामकुम सीडीपीओ पर पैसे मांगने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

प्रखंड कार्यालय में सीडीपीओ सविता कुमारी वर्मा पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सहायिकाओं ने पैसा मांगने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम़ प्रखंड कार्यालय में सीडीपीओ सविता कुमारी वर्मा पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सहायिकाओं ने पैसा मांगने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. मामले में सेविकाओं ने जिला कल्याण पदाधिकारी को लिखित शिकायत करने की बात कही है. सेविकाओं के अनुसार प्रखंड अंतर्गत 204 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. केंद्र में पोषाहार, किराया भत्ता, बिजली बिल, गैस रिफिलिंग सहित अन्य कार्यों में सीडीपीओ कमीशन देने का दबाव डालती हैं. मना करने पर अभद्र व्यवहार करती हैं और विभागीय कार्रवाई की धमकी देती हैं. उनके इस व्यवहार से सेविका मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही हैं. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र सही से संचालन बाधित हो रहा है. उन्होंने न्याय की गुहार लगायी है. मामले में सीडीपीओ सविता कुमारी वर्मा ने बताया कि लंबित राशि भुगतान के लिए एलपीजी गैस रिफिलिंग, केंद्र सुसज्जित, केंद्र किराया व बिजली बिल का सत्यापित आवेदन सभी से 24 जनवरी तक मांगा गया था. परंतु नहीं मिला. जिसे लेकर 28 जनवरी को बैठक की गयी. सेविकाओं की बैठक लेने से सुपरवाइजर परेशान हैं. उनपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola