Ranchi News : घूस लेने के आरोपी सीसीएल के क्लर्क सहित दो को सजा
2500 रुपये घूस लेने का था आरोप
रांची. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने 2500 रुपये घूस लेने के दोषी अपर डिवीजन क्लर्क दिलीप कुमार व सेवानिवृत्त क्लर्क सुरेश कुमार को तीन-तीन साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दो महीने की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. मामला रामगढ़ के बड़का सयाल एरिया स्थित सीसीएल का है. मामले में सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह ने सीबीआइ की ओर से बहस की. मामला वर्ष 2019 का है. बताया जाता है कि दिलीप कुमार ने शिकायतकर्ता विदेशिया घासी से एरियर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सेवानिवृत्त क्लर्क के माध्यम से 2500 रुपये घूस की मांग की थी. सीसीएल कर्मचारी विदेशिया घासी ने इसकी जानकारी सीबीआइ के एंटी करप्शन टीम को दी. उसके आधार पर टीम ने 22 फरवरी 2019 को रामगढ़ के भुरकुंडा सोंदाडीह निवासी दिलीप कुमार को 2500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर मध्यस्थ हजारीबाग के कटमकम सांडी निवासी सुरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में सीबीआइ ने 21 फरवरी 2019 को प्राथमिकी दर्ज की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










