Ranchi news : प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद के खिलाफ चला अभियान, 15 दुकानों पर जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 12:10 AM

विज्ञापन

कई दुकानों को नोटिस दिया गया. किसी भी खाद्य सामग्री की दुकान में निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला नहीं बेचने की हिदायत भी दी गयी.

विज्ञापन

रांची.

निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगने के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत नेपाल हाउस डोरंडा, झंडा चौक, डिबडीह और उसके आसपास के क्षेत्र तथा डीपीएस स्कूल के पास जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का अनुपालन नहीं करने पर 15 दुकानदार पर कोटपा के तहत कुल 2450 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं कई दुकानों को नोटिस दिया गया. किसी भी खाद्य सामग्री की दुकान में निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला नहीं बेचने की हिदायत भी दी गयी. जांच अभियान एसडीओ के आदेश पर चलाया गया. यह जारी रहेगा. जांच अभियान में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बसके, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन, डीपीएम प्रवीण कुमार, तंबाकू नियंत्रण सेल के कंसल्टेंट सुशांत कुमार तथा डाेरंडा थाना के पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola