Ranchi news : रक्तदाता संगठन मिला रिम्स निदेशक से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 10:12 PM
10 सूत्री मांगें रखी
रांची. झारखंड स्वैच्छिक रक्तदान संगठन को-अॉर्डिनेशन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार से मिला. अपनी 10 सूत्री मांगें रखी. इसमें रिम्स के भर्ती मरीजों को रक्त का मिलना सुनिश्चित करने, रिम्स मॉडल ब्लड बैंक का रिम्स प्रबंधन द्वारा ऑडिट करने, रिम्स के भर्ती मरीजों के लिए डोनर कार्ड चालू करने, रिम्स ब्लड बैंक में रक्तदान करनेवाले रक्तदाता की रिफ्रेशमेंट की राशि बढ़ाने सहित अन्य मांगे शामिल है. रिम्स निदेशक ने मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में राज्य को-अॉर्डिनेटर एवं रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के नदीम खान, राज्य संचालन एवं गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज, करन अरोड़ा, शाहनवाज अब्बास, डॉ दानिश रहमानी, साजिद उमर, अकरम राशिद, असफ़र खान, तौसिफ खान सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










