ePaper

BIT मेसरा के छात्र ने हॉस्टल में लगायी फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Updated at : 31 Jan 2024 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
BIT मेसरा के छात्र ने हॉस्टल में लगायी फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

हॉस्टल के कुछ लड़कों ने उसे फंदे से लटका देखा. उन्होंने प्रबंधन को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीयूष के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है. इसमें पीयूष ने लिखा है कि उसे कोई अज्ञात शक्ति बुला रही है

विज्ञापन

रांची : बीआइटी मेसरा के बीएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष के छात्र पीयूष राज ने मंगलवार शाम हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली. मृतक रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के हेसला गांव का रहनेवाला था. सूचना मिलने पर मेसरा पुलिस हॉस्टल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मेसरा के थानेदार सुमित कुमार ने बताया कि उसके दोस्तों के अनुसार, पीयूष मेधावी विद्यार्थी था. इन दिनों वह गुमशुम रहता था. मंगलवार को क्लास समाप्त होने पर वह हॉस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर 91 में गया.

इसके बाद गमछे को फंदा बना पंखे से झूल गया. हॉस्टल के कुछ लड़कों ने उसे फंदे से लटका देखा. उन्होंने प्रबंधन को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीयूष के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है. इसमें पीयूष ने लिखा है कि उसे कोई अज्ञात शक्ति बुला रही है. उसके कमरे में कोई अज्ञात शक्ति हमेशा रहती है. जो शक्ति उसके कमरे में रहती है, उसे ले जाना चाहता है. घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गयी है. इससे पहले 24 अक्तूबर 2023 को बीआइटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के द्वितीय वर्ष का छात्र सौरभ सुमन ने फांसी लगा ली थी.

Also Read: BIT मेसरा रांची के छात्र ने लगायी फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola