ranchi news : डीएसपीएमयू रांची में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 12:40 AM

विज्ञापन

ranchi news डीएसपीएमयू रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी. कुलपति, डॉ जिंदर सिंह मुंडा और साहित्यकार महादेव टोप्पो ने भी विचार रखे.

विज्ञापन

रांची. डीएसपीएमयू रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी. कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देनेवाले वीर शहीदों में कुछ एक नाम भारतीय इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गए हैं, ऐसे ही एक नाम छोटानागपुर के वीर शहीद बुधू भगत का है. हालांकि, उनके त्याग और बलिदान को इतिहासकारों ने उसी प्रकार उपेक्षित रखा. वीर शहीद बुधु भगत छोटानागपुर के उन जनमत संग्रह के नायक थे, जिन्हें अंग्रेजों ने कोल विद्रोह की संज्ञा दी थी. यह लगभग उसी तरह है, जैसे 1857 की स्वतंत्रता संग्राम को क्रांतिकारी विद्रोह की संज्ञा दी गयी है. कुलपति ने कहा कि यह हमारा दायित्व और कर्तव्य है कि वीर बुधु भगत जैसे महापुरुषों की जीवनी को अधिक से अधिक पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाए. डॉ जिंदर सिंह मुंडा और साहित्यकार महादेव टोप्पो ने भी विचार रखे. एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया. यह जानकारी विवि के पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.

धुर्वा में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी

झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के तत्वावधान में धुमकुड़िया भवन परिसर में वीर बुधु भगत की 233वीं जयंती मनायी गयी. मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव और सोमा उरांव थे. वक्ताओं ने कहा कि वीर बुधु भगत जैसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानी का हमलोग जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने देश, समाज, धर्म के लिए प्राण की आहुति दी. कार्यक्रम में मेघा उरांव, हिंदूवा उरांव, अंजलि लकड़ा, पिंकी खोया, रवि प्रकाश उरांव, प्रदीप टोप्पो, शनि उरांव, साजन मुंडा, राजू उरांव, लोरया उरांव, जय मंत्री उरांव आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola