शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिले भारत रत्न, महुआ माजी और राजेश कच्छप की मांग

शिबू सोरेन.
Bharat Ratna For Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग तेज हो गयी है. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि शिबू सोरेन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के कद का कोई दूसरा आदिवासी नेता देश में नहीं है. उनकी मांग का कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने भी समर्थन किया है.
Bharat Ratna For Shibu Soren: झारखंड की राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता महुआ माजी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. बुधवार को महुआ माजी ने झामुमो के सह-संस्थापक के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद कही. शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 81 साल की उम्र में निधन हो गया.
देश में शिबू सोरेन के कद का दूसरा नेता नहीं – महुआ
महुआ माजी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि देश में उनके (शिबू सोरेन) कद का कोई दूसरा आदिवासी नेता है. वंचितों, दमन के शिकार लोगों, गरीबों और आदिवासियों के उत्थान के लिए उनके संघर्ष, आंदोलनों और बलिदान को देखते हुए, उन्हें बहुत पहले ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था. हम इसके लिए केंद्र सरकार से अपील करेंगे.’
शिबू सोरेन का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा
शिबू सोरेन को जननेता बताते हुए माजी ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया. झारखंड में उनका नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महुआ माजी की मांग का राजेश कच्छप ने किया समर्थन
महुआ माजी की मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि दिशोम गुरु एक सच्चे आदिवासी नेता थे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राज्य की जनता, मेरे साथ, सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग का समर्थन करेगी, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
पप्पू यादव, इरफान अंसारी पहले ही कर चुके हैं मांग
मंगलवार को बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आदिवासियों के उत्थान में सोरेन के योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें
IMD Rain Alert: झारखंड के 12 जिलों में आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी नाजुक
World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन
शिबू सोरेन की अंतिम विदाई : प्रशासन की अव्यवस्था से समर्थकों में गुस्सा, आक्रोश और अफसोस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




