ePaper

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी नाजुक

Updated at : 06 Aug 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Ramdas Soren Health Update Today

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के साथ झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा और झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी.

Ramdas Soren Health Update Today: झारखंड के शिक्षा मंत्री 5 दिन से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है. उनके एपनिया टेस्ट को भी अभी टाल दिया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 2 वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Ramdas Soren Health Update: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर है. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. झामुमो के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. नेता ने बताया कि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. रामदास सोरेन 2 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं. वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रही है.

झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा दिल्ली पहुंचे

कोल्हान के वरिष्ठ झामुमो नेता और झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से बातचीत की. उन्होंने शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बिरुवा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके यह जानकारी दी.

डॉक्टरों से रामदास के स्वास्थ्य पर मंत्री ने की चर्चा

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं पंजीकरण विभाग के मंत्री भाई रामदास सोरेन के स्वास्थ्य (Ramdas Soren Health) के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली में हूं. उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा हुई. वर्तमान में सभी डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास कर रहे हैं.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 अगस्त को रामदास सोरेन को किया गया था एयरलिफ्ट

राामदास सोरेन (62) शनिवार 2 अगस्त 2025 को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनके सिर और हाथ में चोटें आयीं थीं. बहुत ज्यादा खून बह जाने और सिर में ब्लड क्लॉटिंग की वजह से उन्हें 2 अगस्त को ही जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था.

Ramdas Soren Health Update: वेंटिलेटर पर रामदास

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रामदास सोरेन (Ramdas Soren) स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है. उन्हें गहन चिकित्सा प्रदान की जा रही है.

शिबू सोरेन की बहन की भावुक श्रद्धांजलि- पुलिस से बचने के लिए किसान, साधु के वेश में रहते थे भैया

कुणाल षाड़ंगी बोले- ‘एपनिया’ टेस्ट कुछ दिनों के लिए रोका गया

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि डॉक्टर उनके सभी स्वास्थ्य मापदंडों पर लगातार नजर रख रहे हैं, जो स्थिर हैं, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वे अभी कोई ऑपरेशन करने की स्थिति में नहीं हैं. ‘एपनिया’ परीक्षण भी कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है. डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें

World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन

7 जिलों में सक्रिय था PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा, दर्ज थे 72 मामले

शिबू सोरेन की अंतिम विदाई : प्रशासन की अव्यवस्था से समर्थकों में गुस्सा, आक्रोश और अफसोस

15 लाख का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर, दिनेशजज गोप के बाद बना था सुप्रीमो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola