ePaper

World Tribal Day 2025: राजपथ पर आदिवासी नृत्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बने झारखंड के सुखराम पाहन

Updated at : 06 Aug 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
World Tribal Day 2025 Sukhram Pahan Mundari Singer

मुंडारी कलाकार सुखराम पाहन.

World Tribal Day 2025: सुखराम ने बिरसा कॉलेज खूंटी से बॉटनी में स्नातक किया है. लेकिन उनका मन अपनी कला-संस्कृति में ही रमा रहा. डॉ रामदयाल मुंडा को अपना आदर्श मानने वाले सुखराम ने औपचारिक रूप से किसी गुरु से नृत्य की शिक्षा नहीं ली. वह गांव के अखड़ा में ही थिरकते हुए बड़े हुए.

विज्ञापन

World Tribal Day 2025| रांची, प्रवीण मुंडा : सुखराम पाहन के लिए मुंडारी लोकनृत्य ही साधना है. सुखराम पाहन मुंडारी लोक नर्तक और संस्कृति कर्मी हैं. बीते 23 साल से वह मुंडारी नृत्य कला के संरक्षण और संवर्द्धन में जुटे हुए हैं. उन्हें मुंडारी नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 22 नवंबर 2024 को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और संगीत नाटक अकादमी नयी दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा सम्मान से नवाजा गया था.

राजपथ पर बने वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल थे सुखराम

इसी वर्ष वह गणतंत्र दिवस की परेड में नयी दिल्ली के राजपथ में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले समूह का हिस्सा बने थे. इसमें इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक आदिवासी लोक नृत्य के 8,000 कलाकारों ने हिस्सा लिया था. इसमें नॉर्थ ईस्ट, झारखंड और ओडिशा से लेकर दक्षिण के राज्यों के आदिवासी लोक नर्तक शामिल थे. इन सबको अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करना था. सुखराम पाहन ने झारखंड से गये 200 कलाकारों के दल का नेतृत्व किया था.

धरती आबा के सेनापति गया मुंडा के गांव से है नाता

सुखराम पाहन खूंटी जिले के कुद्दा गांव के निवासी हैं. यह गांव धरती आबा बिरसा मुंडा के सेनापति गया मुंडा की भी जन्मस्थली है, जो मुरहू प्रखंड में पड़ता है. सुखराम ने बिरसा कॉलेज खूंटी से बॉटनी में स्नातक किया है. लेकिन उनका मन अपनी कला-संस्कृति में ही रमा रहा. डॉ रामदयाल मुंडा को अपना आदर्श मानने वाले सुखराम ने औपचारिक रूप से किसी गुरु से नृत्य की शिक्षा नहीं ली. वह गांव के अखड़ा में ही थिरकते हुए बड़े हुए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुंडारी गीत-संगीत की धुन पर है पकड़

सुखराम मुंडारी गीत-संगीत की विभिन्न राग-रागिनी और धुन को पहचानते हैं. इसी के अनुरूप अपनी नृत्य की शैलियों को मांजा है. अब वह ग्रामीणों की नयी पीढ़ी को नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं. इसके लिए उन्होंने संगठन भी बनाया है, जिसका नाम है सोसाइटी फॉर ट्राइबल इनहांसमेंट एंड पीपुल्स सर्विस (स्टेप्स). इस समूह में अभी 800 लोग जुड़े हैं. सुखराम से प्रशिक्षण लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी लोग आते हैं. इतना ही नहीं, वह आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहते हैं. बीते एक और दो अगस्त को रांची में आदिवासी नीति को लेकर हुई बैठक में भी शामिल हुए और अपना सुझाव दिया.

इसे भी पढ़ें

7 जिलों में सक्रिय था PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा, दर्ज थे 72 मामले

शिबू सोरेन की अंतिम विदाई : प्रशासन की अव्यवस्था से समर्थकों में गुस्सा, आक्रोश और अफसोस

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, नेमरा से बरलंगा तक 10 किमी से लंबा जाम, VIP भी फंसे

15 लाख का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर, दिनेशजज गोप के बाद बना था सुप्रीमो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola